मोदी जी के पास पुलिस, आर्मी और सरकार, लेकिन मेरे पास सच्चाई: राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। गुजरात के नाना पोंधा में राहुल ने कहा कि 'मोदी जी के पास पुलिस है आर्मी है, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा समेत कई राज्यों में सरकारें है, मगर मेरे पास सच्चाई है।'
Modi ji ke pass police&army hai, Guj, Delhi, UP, MP, Chhattisgarh, aur Goa ki sarkar hai. Humare pass sachchai hai: Rahul Gandhi in #Gujarat pic.twitter.com/9iDY3YJknq
— ANI (@ANI) November 2, 2017विज्ञापन
पढ़ें- भीड़ को चीरते हुए राहुल तक पहुंची, आखिर कौन है ये सेल्फी लेने वाली लड़की?
उन्होंने आगे कहा 'झूठ कभी नहीं जीत सकता क्योंकि सिर्फ सच ही जीतता है। मेरे पास सिर्फ सच्चाई है और कुछ नहीं है। गुजरात की लड़ाई सत्य और असत्य की लड़ाई है। गुजरात में भाजपा जो सच्चाई दिखा रही है सच वो नहीं है। गुजरात का सच बेरोजगारी, किसानों का दर्द, महंगी एजुकेशन और करप्शन है।'
NTPC हादसे के पीड़ितों से मिले थे राहुल गांधी
आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी घायलों और मरने वालों के परिवार से मिलने रायबरेली पहुंचे थे। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर लोगों से मुलाकात की थी। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली जिले की सांसद सोनिया गांधी ने एनटीपीसी में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया था।