{"_id":"58614d724f1c1b7675eeb065","slug":"rahul-gandhi-slams-pm-modi-on-demonetisation-from-rajasthan-s-baran-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारां रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बारां रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी लागू होने के बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार पर कोई भी सियासी दांव चलने से नहीं चूक रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हर एक रैली में जनता में इस संदेश को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं कि नोटबंदी का फैसला जन हितैषी नहीं है। सोमवार को एकबार फिर राहुल गांधी ने राजस्थान के बारां में पार्टी की रैली को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर शाब्दिक बाण चलाए। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी अमीरों के लिए सरकार चला रहे हैं। जानते हैं वे 10 बड़ी बातें जो उन्होंने रैली में कहीं।
राहुल 10 बड़ी बातें-
केन्द्र ने देश को अमीरों और गरीबों के बीच बांटने का काम किया है। पीएम मोदी अमीरों के लिए सरकार चला रहे हैं। नोटबंदी आर्थिक तालाबंदी है।
मोदी बताएं, उन्होंने गरीबों व किसानों के लिए अब तक क्या किया? मोदी का नारा है, गरीबों का पैसा खींचो, अमीरों को सींचो।
सरकार ने गरीब व मध्यम आयवर्ग को लाइनों में खड़ा करवा दिया। नोटबंदी अमीरों को पनपाने के लिए है। कालेधन के नाम पर गरीबों व किसानों को पैसे-पैसे के लिए मोहताज कर दिया।
मोदी ने मनरेगा में मजदूरों के महज गड्ढा खोदने की बात कहकर गरीब मजदूरों का मजाक उड़ाया है।
शिक्षा, सड़क जैसी अहम कामों को निजी हाथों में देने का काम हो रहा है।
50 परिवारों के पास देश का 60 प्रतिशत धन है। ये वो परिवार हैं, जिन्हें मोदी ठेके दिलवाते हैं।
हिंदुस्तान के चोर पूरी दुनिया में सबसे समझदार होते हैं। वे अपना काला धन नकद में नहीं, बल्कि जमीनों में लगाते हैं या स्विस बैंक अकाउंट में रखते हैं।
पता नहीं वो दिन कब आएगा, जब मोदी स्विस खातों वाली नामों की सूची संसद में रखेंगे।
मोदी बेचने में जबर्दस्त। वे किसी भी चीज को बेचने में सक्षम हैं। इसके लिए उनकी प्लानिंग भी जबर्दस्त रहती है।
नोटबंदी का फैसला हिंदुस्तान, किसान, मजदूर और हमारी माताओं के खिलाफ है।