फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi slams Modi to bow down under foreign forces

राहुल का मोदी पर हमला, बोले- विदेशी ताकत के आगे डाले हथियार

Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi slams Modi to bow down under foreign forces

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रैल में की गई चीन यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कभी मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं रहा जिसने एक विदेशी ताकत के दबाव के आगे हथियार डाल दिए हों। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट को भी टैग किया। इसमें कहा गया है कि चीन से खतरे को देखते हुए बनाए जाने वाले माउंटेन स्ट्राइक कोर को वित्तीय कमी के चलते सेना ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की चीन की यात्रा का कोई एजेंडा नहीं दरअसल चीन का छिपा हुआ एजेंडा था जिसका अब खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


चीन के दबाव में माउंटेन स्ट्राइक कोर को ठंडे बस्ते में डाला गया है। यही भाजपा का राष्ट्रवाद है। पीएम मोदी अप्रैल महीने में अचानक दो दिन के अनौपचारिक समिट के लिए चीन के वुहान गए थे और वहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान अपनी सेनाओं के बीच विश्वास और समझ बहाली के लिए संवाद मजबूत करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed