फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi should hold this Yatra in Pakistan because India is united Assam CM Himanta Biswa Sarma

Assam: सीएम हिमंत बिस्वा बोले- राहुल गांधी को पाकिस्तान में करनी चाहिए 'भारत जोड़ो यात्रा', एकजुट है देश

Tue, 06 Sep 2022 11:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Sep 2022 11:28 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1947 में कांग्रेस के तहत भारत का विभाजन हुआ था। अब कांग्रेस को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए क्योंकि भारत एकजुट है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi should hold this Yatra in Pakistan because India is united Assam CM Himanta Biswa Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 1947 में कांग्रेस के तहत भारत का विभाजन हुआ था। अब कांग्रेस को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए क्योंकि भारत एकजुट है। 
विज्ञापन


सरमा की यह टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले कांग्रेस ने उनपर और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए और सीबीआई को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की। 
विज्ञापन


असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को दिल्ली में सीबीआई को ज्ञापन सौंपा और जंतर-मंतर पर धरना दिया। इसमें एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह और असम इकाई के प्रमुख भूपेन कुमार बोरा सहित कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने कहा था, "असम में मेरे सहयोगियों ने असम के सीएम के खिलाफ सात विशिष्ट मामलों पर सीबीआई जांच की मांग की है। हिमंत बिस्वा सरमा को ग्रेट बीजेपी वॉशिंग मशीन का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन उनके खिलाफ सबूत हैं। क्या सीबीआई को अपना काम करने की अनुमति दी जाएगी। "

 
सीबीआई को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया, "असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सीबीआई, भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहती है और सीबीआई द्वारा तत्काल जांच करने के लिए तुरंत कदम उठाने का अनुरोध करती है। सच्चाई का पता लगाना और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed