फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says that dispute with China is failure of foreign policy of central government

चीन ने जो भी किया वह भारत सरकार की विदेश नीति की असफलता : राहुल गांधी

Tue, 23 Jun 2020 06:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Jun 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says that dispute with China is failure of foreign policy of central government
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भारत-चीन विवाद को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीन के इस रुख को स्वीकार कर हमारी स्थिति को नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन ने जो भी कदम उठाए उसका कारण केंद्र सरकार की विदेश नीति की असफलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्थापित कूटनीति की आधारभूत संरचना को ध्वस्त कर दिया है। 

विज्ञापन

संकट का कारण मोदी सरकार का कुप्रबंधन : सोनिया

वहीं, बैठक में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि चीन के साथ सीमा पर संकट, कोरोना वायरस महामारी और अर्थव्यवस्था से जुड़े संकट का मुख्य कारण नरेंद्र मोदी सरकार का कुप्रबंधन और उसके द्वारा अपनाई गई नीतियां हैं। सोनिया ने यह दावा भी किया कि कोरोना संकट और इसके बाद की स्थिति से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल रही है और इन सबके बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर लोगों की पीड़ा बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया?'

राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर सवाल किया कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया, 'क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?'


इससे पहले, सोमवार को राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा कि आखिर इस टकराव के समय चीन हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ क्यों कर रहा है? उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, 'चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। चीन ने हमारी जमीन ले ली। फिर चीन इस टकराव के दौरान मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?' 

कांग्रेस भारतीय सेना का मनोबल कम करने की साजिश रच रही: भाजपा

वहीं, भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह यह प्रदर्शित कर कि लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध में भारत ने चीन के हाथों अपनी जमीन गंवा दी है, इस संकट के समय में परपीड़ा सुख ले रही है। साथ ही दावा किया कि वर्तमान गतिरोध के दौरान पड़ोसी देश ने भारतीय क्षेत्र की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे भारतीय सेना के मनोबल को कम करने के लिए साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और मोदी सरकार की आलोचना उसी दिन करने को लेकर आपत्ति जतायी, जिस दिन सेना प्रमुख लद्दाख का दौरा कर रहे थे।



पात्रा ने आरोप लगाया कि हर दिन कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, भारत हार रहा है, भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमजोर हैं और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। ऐसा कर कांग्रेस अद्भुत तरह के सुख का अनुभव कर रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी शर्म का चीन के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed