फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says RBI Reveals Nations Mood, Peoples Confidence at an All-time Low

रिजर्व बैंक ने देश का असली मिजाज जाहिर कर दिया: राहुल गांधी 

Fri, 07 Aug 2020 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 07 Aug 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says RBI Reveals Nations Mood, Peoples Confidence at an All-time Low
राहुल गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जीडीपी विकास दर के नकारात्मक रहने की आशंका जताने को लेकर शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने देश के असली मिजाज को जाहिर कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'आरबीआई ने देश के असली मिजाज को जाहिर कर दिया है। लोगों का विश्वास अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। भय और असुरक्षा अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने दावा किया, 'अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर और अधिक बुरी खबरों का अंदेशा है।' गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को आगाह किया कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण लम्बे समय तक खिंचा तो उससे घरेलू अर्थव्यवस्था की हालत और खराब हो सकती है। 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिये उपलब्ध मौद्रिक गुंजाइश का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करेगा। गवर्नर ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान कहा कि हालांकि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि नकारात्मक रहेगी लेकिन महामारी पर पहले काबू पा लिया गया तो उसका अर्थव्यस्था पर 'अनुकूल' प्रभाव पड़ेगा।

 दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने तीन दिन चली बैठक के बाद नीतिगत दर को यथावत रखने का निर्णय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed