फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Says, Prime Minister Narendra Modi does not come to the parliament, This is not a way to run a democracy

सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन: राहुल गांधी बोले- पीएम सदन में नहीं आते, ये लोकतंत्र चलाने का तरीका नहीं

Tue, 14 Dec 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Dec 2021 01:28 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के निलंबन को 14 दिन हो गए हैं। सदन में जिन मुद्दों पर विपक्ष बहस करना चाहता है उन्हें सरकार नहीं होने देती है। राहुल गांधी ने कहा कि जब विपक्ष कोई सवाल उठाना चाहता है उन्हें डराकर मुंह बंद कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Says, Prime Minister Narendra Modi does not come to the parliament, This is not a way to run a democracy
राहुल गांधी का सरकार पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संसद परिसर में 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जहां भी विपक्ष ने अपनी आवाज उठाई है, वहां सांसदों को निलंबित कर दिया जाता है। जिस मुद्दे पर हम बहस करना चाहते हैं उनकी अनुमति नहीं दी जाती। तीन-चार मुद्दे हैं, जिनके नाम तक नहीं लिए जाते। प्रधानमंत्री सदन में 13 दिनों से नहीं आए हैं। ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र चलाने का।  हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं ये सिंबल है लोकतंत्र का। निलंबित सांसदों की आवाज दबाई गई और वे इसके खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन में बैठे हैं। हमें संसद में राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हंगामे के बीच संसद में लगातार बिल पास हो रहे हैं। यह संसद चलाने का तरीका नहीं है। यह लोकतंत्र की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या है।

विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों ने निकाला मार्च 
राज्यसभा में सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने मार्च निकाला, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे। विपक्षी दलों ने गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने दिया अरुण जेटली का हवाला
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पिछले सत्र में जो हुआ उसे इस सत्र में उठाया गया,जबकि इस सत्र में इसका कोई ताल्लुक नहीं है। सदन के अंदर हम पिकनिक करने नहीं आते हैं,सदन में हम आम लोगों का मुद्दा उठाने के लिए आते हैं। अरुण जेटली ने भी कहा था कि सदन को भंग करना भी लोकतंत्र का एक औजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को अपने अंदर झांकना चाहिए: सिद्धार्थनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने अंदर झांकना चाहिए, पता चलेगा कि उनके अंदर क्या-क्या कमियां हैं। आपको क्या करना चाहिए, क्या ट्यूशन लेना चाहिए। उससे कांग्रेस का भी भला होगा, आपका और आपके परिवार को भी भला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed