{"_id":"616b01273a90a4186c565a37","slug":"rahul-gandhi-says-people-want-congress-to-stand-for-their-rights-not-fight-among-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की नेताओं को नसीहत: जनता चाहती है कांग्रेस उनके अधिकारों के लिए लड़े, न कि आपस में लड़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल की नेताओं को नसीहत: जनता चाहती है कांग्रेस उनके अधिकारों के लिए लड़े, न कि आपस में लड़ें
Sat, 16 Oct 2021 10:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:13 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में पार्टी नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पद पर कौन है, यह मायने नहीं रखता है। लोग कांग्रेस को बस एकजुट चाहते हैं।
विज्ञापन
Rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि पार्टी खड़ी हो और उसके अधिकारों के लिए संघर्ष करे, लोकतंत्र को बचाए। जनता यह नहीं चाहती कि कांग्रेस नेता आपस में लड़ें।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि पद पर कौन बैठा है, लेकिन जनता सिर्फ इतना चाहती है कि कांग्रेस एकजुट रहे और लोकतंत्र की स्थिरता, संविधान के सम्मान की रक्षा और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करे।
विज्ञापन
राहुल ने बताया जब चन्नी फोन पर रोने लगे
कांग्रेस नेता ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का उदाहरण दिया और कहा कि जब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चन्नी को फोन किया और कहा कि उन्हें अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद का चार्ज लेना है तो वह भावुक हो गए, रोने लगे।
विज्ञापन
चन्नी ने समर्थन में कही यह बात
राहुल के यह कहने के बाद बैठक में मौजूद चन्नी ने उनकी बात का समर्थन किया और सीडब्ल्यूसी से कहा कि वह अनुसूचित जाति के सदस्य हैं और साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कभी सपना नहीं देखा था कि वह मुख्यमंत्री बनेेंगे, लेकिन सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने समाज के सबसे कमजोर तबके के व्यक्ति को चुना।
कांग्रेस को कमजोर करने वाले सोचें
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमें समाज में अन्याय, असमानता, विभाजन और भेदभाव से लड़ने की जरूरत है चाहे वह भेदभाव किसी भी धर्म, जाति, रंग या पृष्ठभूमि से संबंधित हो। कांग्रेस यही है और यही लोग कांग्रेस से होने की उम्मीद करते हैं। जो लोग कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इस बारे में भी सोचना चाहिए। राहुल गांधी ने लोकतंत्र और संविधान पर हमले और गरीबों और मध्यम वर्ग पर लगातार हमलों का जिक्र किया और कहा कि लोग चाहते हैं कि कांग्रेस उनके और उनके अधिकारों के लिए खड़ी हो और समाज में असमानताओं के खिलाफ लड़े।