{"_id":"5a8826eb4f1c1b4f588b9167","slug":"rahul-gandhi-says-nirav-modi-ran-away-with-rs-22-crores-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PNB SCAM: पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल का हमला, प्रधानमंत्री देश को बताएं घोटाला कैसे हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB SCAM: पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल का हमला, प्रधानमंत्री देश को बताएं घोटाला कैसे हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हीरा व्यापारी नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया।
उन्होंने कहा कि इसका जिम्मेदार कौन है? पीएम मोदी मौन क्यों है और इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी अलग अलग मंत्रियों को भेजकर इस मामले पर सफाई दिलवा रहे हैं जबकि उन्हें खुद इस मामले पर आकर देश को सच्चाई बतानी चाहिए।

Trending Videos
nirav modi
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी का सारा पैसा बैंकिंग सिस्टम में डाल दिया। पीएम मोदी 1 घंटा 45 मिनट बच्चों को परीक्षा देना समझाते हैं लेकिन वह यह नहीं बताते हैं कि ये पैसा कहां गया। राहुल ने कहा कि यह घोटाला बिना सरकार के संरक्षण के हो ही नहीं सकता।
इसलिए पीएम मोदी को सबके सामने आकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने पीएम से सवाल दागते हुए कहा कि मोदी जी बताएं जो पैसा उन्होंने गरीबों की जेब से छीना है उसका जिम्मेदार कौन है? वो बताएं कि अब वह क्या करने जा रहे हैं?