फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Congress lost 2014 polls due to Generation Clash

अहंकार के चलते हारी कांग्रेस, बंटवारे की गलती कर रही है भाजपा : राहुल गांधी

Sun, 26 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says Congress lost 2014 polls due to Generation Clash

लंदन में राहुल गांधी ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि पीढ़ी के संघर्ष के बीच पार्टी को नुकसान हुआ। 2014 में कांग्रेस नई और पुरानी पीढ़ी में बंट गई थी, जिससे हार का मुंह देखने को मिला। उन्होंने अहंकार को भी पार्टी के हार का कारण बताया। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ये भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में न्यायपालिका और चुनाव आयोग को भाजपा सरकार के शासन के अधीन बांटा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के समक्ष उठ रहे इन गंभीर मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


लंदन में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर हर एक भारतीय का अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘भारत, विश्व को भविष्य दिखाता है। भारत के लोगों ने इसे मुमकिन किया और इसमें कांग्रेस ने मदद की है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का कहना है कि उनके कार्यभार संभालने से पहले कुछ भी नहीं हुआ तो वह कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं कर रहे, वह देश के हर एक व्यक्ति का अपमान कर रह हैं।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भारत में दलितों, किसानों, जनजातीय लोगों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को कहा जाता है कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा और ‘‘आवाज उठाने पर उनकी पिटाई की जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम को नष्ट किया जाता रहा है और छात्रवृत्तियां भी बंद कर दी गयी हैं।’’

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘आज भारत में, लोगों के साथ जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। हाशिये पर पड़े लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है जबकि अनिल अंबानी जैसे लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री की पार्टी के विधायक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और नीरव मोदी जनता का पैसा लेकर भाग गया तो वह चुप्पी साधे रहे। राहुल ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय, चुनाव आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक जैसे संस्थान जो हमारे देश की दीवारें हैं उन्हें बांटा जा रहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब इस वर्ष की शुरुआत में शीर्ष अदालत के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों को सार्वजनिक तौर पर ये बात कहनी पड़ी कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा।

राहुल ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता। अगर आपने राफेल समझौते पर संसद में हुई बहस को सुना होगा तो आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए।’’ 

राहुल ने कहा कि चीन हर दिन 50,000 नौकरियों का सृजन करता है जबकि भारत केवल 450 .... बेरोजगारी एक अहम मुद्दा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसानों को मदद चाहिए। हमारे युवकों को शिक्षा, बुजुर्गों का स्वास्थ्य सेवाएं..लेकिन किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जाती।’’ 


विदेश में रहने वाले भारतीयों के देश के विकास में दिए योगदान की सराहना करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बी आर अंबेडकर और जवाहर लाल नेहरू सभी एनआरआई थे। उन्होंने विश्व की यात्रा की और नए दृष्टिकोणों के साथ भारत की मदद की।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed