फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi said that BJP is using Money, Power and Fear to drop state governments

राहुल का सरकार पर निशाना, कहा- धन,बल और डर का प्रयोग कर सरकारें गिरा रही भाजपा

Fri, 12 Jul 2019 08:31 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 12 Jul 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi said that BJP is using Money, Power and Fear to drop state governments
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें गिराने के लिए धन, बल और डराने-धमकाने का सहारा लेती है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी कर्नाटक में भी यही पैंतरा अपना रही है। बता दें कि, कर्नाटक में 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार से दो निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। साथ ही कांग्रेस के 13 समेत कुल 16 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जहां भी सरकार गिरा सकती है, वहां धन, बल या डर का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा, 'पहले आपने यह गोवा में, पूर्वोत्तर में देखा और अब वह यही कर्नाटक में करने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनके काम करने का तरीका है। उनके पास पैसा है, ताकत है और वे इसका इस्तेमाल करते हैं। यही सच्चाई है।” 

विज्ञापन

सच्चाई के लिए लड़ रही कांग्रेस : राहुल

राहुल ने कहा कि कांग्रेस सच्चाई के लिए लड़ रही है क्योंकि सच्चाई ही कांग्रेस को मजबूत बनाती है। राहुल मानहानि के एक मामले में मेट्रोपॉलिटन अदालत के समक्ष पेश हुए थे। मानहानि का यह मामला अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक की तरफ से दायर किया गया है जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक निदेशक हैं। गांधी ने खुद को निर्दोष बताया और उन्हें जमानत मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'दबाने, धमकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं लड़ना जारी रखूंगा। यह लड़ाई संविधान, देश के भविष्य के लिए है। भ्रष्टाचार, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई है। यह जारी रहेगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed