{"_id":"5af2c5534f1c1b3c0a8b8d56","slug":"rahul-gandhi-said-pm-modi-thinks-personal-criticism-would-benefit-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनाव: पीएम-RSS को राहुल की चुनौती, कहा- दम हो तो छू कर दिखाओ संविधान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनाव: पीएम-RSS को राहुल की चुनौती, कहा- दम हो तो छू कर दिखाओ संविधान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में आने से पहले बंगलूरू आईटी कैपिटल बन गया था और पीएम मोदी कहते हैं कि 70 साल में क्या हुआ।
विज्ञापन
पीएम मोदी को लगता है कि किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना उन्हें फायदा पहुंचाएगा लेकिन सच यह है कि पीएम के रूप में यह शब्द उन्हें शोभा नहीं देते। मोदी सोचते हैं कि गलत शब्द बोलने से उनको फायदा होता है, मगर उनको समझ नहीं आता कि इससे प्रधानमंत्री के पद का नुकसान होता है।
विज्ञापन
राहुल कहते हैं जब हिन्दुस्तान में हमारी सरकार थी तब हमने बंगलूरू को विकास के लिये 10 हजार करोड़ रुपया दिया था, लेकिन पीएम मोदी ने बंगलूरू को सिर्फ 550 करोड़ रुपया दिया, यह शर्म की बात है। राहुल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी या आरएसएस कोई भी हो, हम हिन्दुस्तान के संविधान को छूने नहीं देंगे। दम है तो छू कर दिखाओ।
विज्ञापन