फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said PM Modi afraid to even say caste census does not want Bahujans to get their rights Know all

Rahul vs PM Modi: 'जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं पीएम मोदी, नहीं चाहते बहुजन को हक मिले', राहुल का नया वार

Mon, 23 Sep 2024 01:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Sep 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said PM Modi afraid to even say caste census does not want Bahujans to get their rights Know all
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स@INCIndia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ताजा हमलों के बीच पलटवार किया है। राहुल ने सोमवार को कहा कि बहुजन विरोधी भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक एक विस्तृत जाति जनगणना न हो जाए। आरक्षण पर से 50% की सीमा हटा कर हर वर्ग को उनका हक, हिस्सेदारी और न्याय न मिल जाए। जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों का आधार न बन जाएं। मोदी जी 'जाति जनगणना' बोलने तक से डरते हैं, वो नहीं चाहते हैं कि बहुजनों को उनका हक मिले! मैं फिर से दोहराता हूं कि मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बहुजनों को न्याय दिलाना ही मेरे जीवन का मिशन है।

विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण को लेकर बयान पर भाजपा और उसके शीर्ष नेता उन पर लगातार हमले कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर की एक चुनावी सभा में आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि किसी को भी पहाड़ी, गुज्जर, दलित, अन्य पिछड़े वर्गों सहित वंचित वर्गों को दिए गए आरक्षण को छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको पात्र समुदायों के लिए आरक्षण खत्म करने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed