राहुल गांधी का ट्वीट- 'मैं नरेंद्र मोदी आपका सारा डाटा अमेरिकी दोस्तों को दे रहा हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि नमो एप के जरिये भारतीयों के निजी डाटा को लीक किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर #DeleteNaMoApp कैंपेन भी चलाया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी अपना सारा डाटा अमेरिकी कंपनियों में बैठे अपने दोस्तों को देता हूं। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हाय, मैं नरेंद्र मोदी हूं और मैं देश का पीएम हूं।
जब आप मेरे नमो एप में साइन अप करते हैं तो मैं आपका सारा डाटा अपने अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को दे देता हूं। राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि लोगों की निजी जानकारियों को अमेरिकी कंपनियों के साथ साझा किया जा रहा है।
कांग्रेस का आरोप है कि निजी जानकारियों को क्लेवर टैप के जरिये अमेरिकी कंपनियों को भेजा जा रहा है। वहीं बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी और नमो ऐप से डरी हुई है।
Hi! My name is Narendra Modi. I am India's Prime Minister. When you sign up for my official App, I give all your data to my friends in American companies.
Ps. Thanks mainstream media, you're doing a great job of burying this critical story, as always.https://t.co/IZYzkuH1ZH — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2018
It is understandable that Congress is afraid of PM Modi, but it is amusing to see them so afraid of even NaMo App! I take this opportunity to urge everyone to install PM’s app and connect with him directly! It is simple, just dial 1800 20 90 920 and get the link to download.
— Amit Malviya (@malviyamit) March 23, 2018