फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said Modi and his dream team of economic advisors have literally turned the economy

आर्थिक सुस्ती पर राहुल बोले, पीएम मोदी और वित्त मंत्री को बिलकुल पता नहीं कि आगे क्या करना है

Wed, 29 Jan 2020 10:57 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said Modi and his dream team of economic advisors have literally turned the economy
राहुल गांधी - फोटो : ani

बजट पेश होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की आर्थिक सुस्ती को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बिलकुल पता नहीं है कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए आगे क्या करना है। गौरतलब है कि एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी और आर्थिक सलाहकारों की उनकी ड्रीम टीम ने सच में अर्थव्यवस्था को बदल रख दिया है। पहले जीडीपी 7.5 फीसदी और मुद्रास्फीति 3.5 फीसदी थी। अब जीडीपी गिरकर 3.5 फीसदी रह गई है और मुद्रास्फीति 7.5 फीसदी हो गई है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बिल्कुल पता नहीं है कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन


इससे पहले राहुल ने मंगलवार को जयपुर में युवा आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए आर्थिक संकट और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन पिछले साल एक करोड़ युवाओं ने अपनी नौकरियां खो दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं सीएए, एनआरसी की बात करते हैं, लेकिन बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, पर पीएम इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा था कि 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी इस पूंजी को बर्बाद कर रहा है क्योंकि युवा पीढ़ी इस देश के लिए जो कर सकती है वह उसे करने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘देश के हालात इस देश का हर युवा जानता है और पहचानता है। हर देश के पास कोई न कोई पूंजी होती है हिंदुस्तान के पास उसकी सबसे बड़ी पूंजी उसके करोड़ों युवा हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे होशियार युवा हैं। पूरी दुनिया इस बात को मानती है कि हिंदुस्तान का युवा पूरी दुनिया को बदल सकता है।’


राहुल ने कहा, आज भी एक आठ वर्षीय बच्चे से पूछें, क्या नोटबंदी से आपको लाभ हुआ या आपको नुकसान हुआ? बच्चे कहेंगे नुकसान। उन्होंने कहा कि पहले हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, लेकिन अब दुख की बात है कि चीन ने हमें बहुत पीछे छोड़ दिया है। पूरी दुनिया को पता है कि अगर कोई है जो चीन को टक्कर दे सकता है, तो वह भारत का युवा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed