फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said Follow the religion of politics dont do politics for the sake of religion

राहुल गांधी का तंज: राजनीति का धर्म निभाएं, धर्म के लिए न करें राजनीति, प्राण प्रतिष्ठा BJP-RSS का कार्यक्रम

Wed, 17 Jan 2024 06:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Jan 2024 06:37 AM IST
सार

राहुल ने कहा कि वह हिंदुत्व में विश्वास करते हैं, लेकिन दिखावे में विश्वास नहीं करते। इससे पहले, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को नगालैंड पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said Follow the religion of politics dont do politics for the sake of religion
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, राजनीति में धर्म का निर्वाह करना चाहिए, धर्म के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। देशहित में कांग्रेस सभी की सहभागिता से भाईचारे में विश्वास करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह एक आस्तिक हैं, लेकिन वह अपने आस्तीन पर उसे दिखाना नहीं पसंद करते और यह मानते हैं कि धर्म का प्रयोग कभी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

राहुल ने कहा कि वह हिंदुत्व में विश्वास करते हैं, लेकिन दिखावे में विश्वास नहीं करते। इससे पहले, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को नगालैंड पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेताओं के लिए 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना इसलिए मुश्किल था, क्योंकि भाजपा और आरएसएस ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रित एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया है। इसे लेकर चारों शंकराचार्यों ने भी कह दिया की यह धार्मिक आयोजन नहीं है। इसलिए वह नहीं जाएंगे। ऐसे में कैसे आप इसका हिस्सा हो सकते हैं, जो धर्मसम्मत है ही नहीं।

विज्ञापन

तीसरे दिन विश्वेमा से यात्रा की हुई शुरुआत
अपनी यात्रा के तीसरे दिन राहुल ने विश्वेमा से यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान पर श्रद्धांजलि दी। जहां से वह फुलबरी कोहिमा पहुंचे। यहां से उन्होंने सीक्रेट कॉलेज मैदान पहुंच कर मीडिया को संबोधित किया। यहां से यात्रा रेंगमा खेल मैदान पहुंची, जहां से वोखा में ही चुक टोंग तक का सफर तय करके यात्रा ने पड़ाव डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट बंटवारे पर बातचीत सार्थक
कांग्रेस नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा। गठबंधन के सभी घटक दल एक-दूसरे से सहयोग की मंशा जाहिर कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंडिया ब्लॉक अपने आपसी छोटे-छोटे मुद्दों का समाधान निकालेगा और सभी मिलकर देश को भाजपा का विकल्प देंगे। राहुल ने कहा की सीट बंटवारे का मुद्दा इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ लगातार बैठकों के माध्यम से सुलझाया जा रहा है और यह काफी सार्थक और सकारात्मक तरीके से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed