{"_id":"60400cc6ca9684629073d261","slug":"rahul-gandhi-said-china-mobilized-cyber-powers-to-scare-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को डराने के लिए चीन ने जुटाई साइबर शक्तियां : राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत को डराने के लिए चीन ने जुटाई साइबर शक्तियां : राहुल गांधी
Thu, 04 Mar 2021 03:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:55 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि चीन ने भारत को डराने के लिए परंपरागत और साइबर शक्तियां जुटा ली हैं। उन्होंने चेताया कि सरकार की कायरता से देश को भविष्य में दुखद परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल ने ट्विटर पर दावा किया कि सैटेलाइट की तस्वीर से साफ पता चलता है कि चीन ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास डेपसांग क्षेत्र में अपना अड्डा बना लिया है।
विज्ञापन
चीन की साइबर और परंपरागत शक्तियां भारत के लिए खतरा हैं। उन्होंने लिखा, मेरी बातों को याद रखियेगा, डेपसांग में हमारी जमीन चली गई है और दौलत बेग ओल्डी उसके निशाने पर है।
विज्ञापन