कांग्रेस की चाल सुधारने को राहुल गांधी बनाएंगे ‘सुपर टेन’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को फिर से मजबूत करने में जुटे हुए हैं। राहुल ने चार राज्यों के चुनाव परिणाम, नेताओं के पार्टी छोड़ने और दूसरे गंभीर मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए एक एडवाइजरी बोर्ड बनाने का सुझाव दिया है।
10 सदस्यों वाला यह समूह एक तरह से पार्टी का ‘सुपर टेन’ होगा। हालांकि राहुल गांधी के इस सुझाव को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड और सोनिया गांधी के राष्ट्रीय सलाहाकर परिषद् सरीखा ताकतवर होने के तौर पर देखा जा रहा है। मामला सीधे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस के कोई भी नेता सीधे तौर पर इसपर बोलने से बच रहे हैं।
सुपर टेन में शामिल नामों का एलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के यह कहने के बाद कि पार्टी छोड़ने की सूचना देने के बाद भी उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के यहां से कोई जवाब नहीं मिला, इस तरह के एडवाइजरी बोर्ड बनाने के निर्णय पर मंथन होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सुपर टेन में मोतीलाल बोरा, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद जैसे पुराने नेताओं को रखा जा सकता है। हालांकि अभी किसी का नाम फाइनल नहीं है। इस सुपर टेन में शामिल नामों का एलान 11 जून को राज्यसभा चुनाव के बाद होने की उम्मीद है।
गौरतलब कि काफी समय से वरिष्ठ नेता कांग्रेस में व्यापक बदलाव की मांग कर रहे हैं। एक तरह से राहुल गांधी को कमान सौंपने की मांग पार्टी का एक धड़ा लगातार उठा रहा है।