फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi releases video on economy gdp attacks modi govt over demonetisation says rich benefited from it

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, कहा- नोटबंदी से केवल अमीरों को मिला फायदा

Thu, 03 Sep 2020 11:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi releases video on economy gdp attacks modi govt over demonetisation says rich benefited from it
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते रहते हैं। गुरुवार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने अपनी वीडियो सीरीज का दूसरा हिस्सा जारी किया। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार को नोटबंदी के मुद्दे पर घेरा और इसे गरीबों के खिलाफ लिया गया फैसला करार दिया। राहुल ने कहा कि नोटबंदी से केवल अमीरों को फायदा मिला है। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब-किसान-मजदूर पर आक्रमण था। आठ नवंबर की रात को आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500-1000 के नोट बंद कर दिए जिसके बाद पूरा देश बैंक के सामने जाकर खड़ा हो गया। उन्होंने पूछा कि क्या इससे काला धन मिटा? क्या लोगों को इससे फायदा हुआ? दोनों के ही जवाब नहीं है। राहुल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी से केवल अमीरों को फायदा मिला।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया, 'मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मजदूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है। जो पासा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया। जीडीपी में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो में राहुल ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने 500-1000 के नोटों को रद्दी कर दिया। पूरा हिंदुस्तान बैंक के सामने खड़ा हो गया। आपने अपना पैसा, अपनी आमदनी बैंक के अंदर डाली। पहला सवाल काला धन मिटा? जवाब नहीं। दूसरा सवाल हिंदुस्तान की गरीब जनता को नोटबंदी से क्या फायदा मिला? जवाब कुछ नहीं।'

कांग्रेस नेता ने कहा, '2016-18 के बीच 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई। तो फायदा किसको मिला। फायदा हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों को मिला। कैसे? आपका जो पैसा था, आपकी जेब से, आपके घरों में से निकालकर उसका प्रयोग सरकार ने इन लोगों का कर्जा माफ करने में किया। 50 बड़े उद्योगपतियों का 68,607 करोड़ का कर्ज माफ किया गया। किसान, मजदूर, छोटे दुकानकारों के कर्ज का एक रुपये भी माफ नहीं किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed