{"_id":"58594aa34f1c1b1a56e39e0e","slug":"rahul-gandhi-posters-torn-ahead-of-his-gujarat-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात रैली से पहले फाड़े गए राहुल के पोस्टर, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात रैली से पहले फाड़े गए राहुल के पोस्टर, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
एजेंसी/ मेहसाना (गुजरात)
Updated Tue, 20 Dec 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से एक दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर शहर के पास पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को फाड़ दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी बुधवार को यहां पर एक रैली को संबोधित करेंगे। पोस्टरों को फाड़ने के पीछे कांग्रेस ने भाजपा का हाथ बताया है जबकि भाजपा ने कहा कि उन्हें पोस्टरों को फाड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि राज्य में लोगों ने पहले विपक्षी पार्टी को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की तस्वीरों वाले कम से कम तीन पोस्टरों को कथित रूप से विभिन्न जगहों पर मंगलवार की सुबह शरारती तत्वों द्वारा फाड़ दिए गए। इन पोस्टरों को शहर के बाहर राधनपुर-पंचोट रोड पर फाड़ा गया।
विज्ञापन