{"_id":"5e1838c78ebc3e8817373623","slug":"rahul-gandhi-pm-narendra-modi-does-not-want-to-hear-the-voice-of-farmers-youth-and-women-on-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने कहा- बजट पर किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज नहीं सुनन चाहते मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने कहा- बजट पर किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज नहीं सुनन चाहते मोदी
Fri, 10 Jan 2020 02:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को लेकर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी बजट के संदर्भ में किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे कारोबारियों की आवाज नहीं सुनना चाहते।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक की तस्वीर शेयर करते हए ट्वीट किया, 'बजट को लेकर मोदी की सबसे गहन विचार विमर्श बैठक उनके पूंजीपति मित्रों और सबसे अमीर लोगों के लिए आरक्षित होती है।' गांधी ने दावा किया, 'उन्हें हमारे किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, सरकारी एवं पीएसयू कर्मचारियों, छोटे कारोबारियों या मध्यम वर्ग के करदाताओं की आवाज सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बैठक की। समझा जाता है कि इस बैठक में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन