{"_id":"5a6fe8c64f1c1baa1b8b460b","slug":"rahul-gandhi-pays-tribute-to-mahatma-gandhi-on-his-70th-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी पुण्यतिथि: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महात्मा गांधी पुण्यतिथि: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांधी हत्याकांड की जांच कर रहे कपूर कमिशन ने लिखा कि 30 जनवरी से पहले भी गांधी जी को मारने के प्रयास हुए थे।
विज्ञापन
20 जनवरी 1948 को ही प्रार्थना सभा से करीब 75 फीट दूर एक बम फेंका गया था। इस कांड के दौरान मदनलाल पाहवा नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया था, जबकि 6 अन्य लोग टैक्सी से भाग गए थे। गांधी जी को मारने की 1934 से यह पांचवीं कोशिश थी।
विज्ञापन
Delhi: Congress President Rahul Gandhi pays tribute to Mahatma Gandhi at Gandhi Smriti on his 70th death anniversary #MartyrsDay pic.twitter.com/9nBrfbyPKA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 30, 2018
कहा जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कायर्कताओं में से कुछ इस काम को अंजाम देना चाहते थे। लेकिन इस नाकाम कोशिश के बाद नाथूराम ये जिम्मा अपने सर पर लिया।
उसने नारायण आप्टे और विष्णु रामकृष्ण करकरे के साथ पुणे में 30 जनवरी के अपने प्लान को पूरा करने के लिए योजना बनाई। इस योजना के तहत करकरे ने पहले ही दिल्ली पहुंचकर माहौल का जायजा लिया फिर 27 जनवरी को बंबई (अब मुंबई) से विमान आप्टे और गोडसे दिल्ली पहुंचे।