फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on Unnao Accident : if a BJP MLA is accused of sexual harassment dont ask any question

उन्नाव हादसे पर बोले राहुल, 'भाजपा विधायक दुष्कर्म का आरोपी है तो सवाल मत पूछिए'

Mon, 29 Jul 2019 07:12 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi on Unnao Accident : if a BJP MLA is accused of sexual harassment dont ask any question
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव हादसे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। केंद्र सरकार की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना पर चुटकी लेते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा विधायक यदि दुष्कर्म का आरोपी है तो सवाल मत पूछिए। ट्वीट में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ लिखते हुए राहुल ने आगे लिखा, 'भारतीय महिलाओं के लिए शिक्षा का एक नया बुलेटिन। यदि भाजपा विधायक पर आपसे दुष्कर्म का आरोप है तो उनसे सवाल मत पूछिए।'

विज्ञापन


दूसरी ओर राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने इस घटना पर सवाल उठाया कि पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में इतनी ढिलाई क्यों है? बता दें कि विवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को रायबरेली में एक ट्रक ने रविवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता व उसका वकील घायल हो गए, जबकि चाची व मौसी की मौत हो गई। पीड़िता व वकील को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन

भाजपा विधायक समेत 10 के खिलाफ एफआईआर

घटना के बाद सोमवार को आरोपित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में भाजपा विधायक समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद लोगों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह, विनोद मिश्रा, हरपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अवधेश सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया। बता दें कि बांगरमऊ से चार बार विधायक रहे सेंगर पर साल 2017 में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। साल 2018 में उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

पीड़िता की हालत नाजुक, ट्रामा सेंटर पहुंची सीबीआई

हादसे में घायल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। सीबीआई लखनऊ की पांच सदस्यीय टीम ट्रामा सेंटर पहुंची है। जहां पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर रही है। वहीं, कार दुर्घटना के मामले में दोनों ही गाड़ियों की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा कर जांच की गई, जिसमें किसी साजिश जैसे बात नहीं दिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed