फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi on pm modi cjp ends protest dharmendra pradhan resignation

सीजेपी आंदोलन खत्म: राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी मांगें माफी; छात्रों पर हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार

Sat, 25 Jul 2026 06:21 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 06:21 PM IST
सार

राहुल गांधी ने सीजेपी आंदोलन की सफलता को छात्रों की जीत बताते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया। उन्होंने आरएसएस पर शिक्षा प्रणाली पर कब्जे का आरोप लगाया और मांग की कि छात्रों पर हमला करने वालों को सजा दी जाए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से माफी मांगें।
 

विज्ञापन
rahul gandhi on pm modi cjp ends protest dharmendra pradhan resignation
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आंदोलन समाप्ति के एलान और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जो भारतीय शिक्षा व्यवस्था कभी दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती थी, उस पर पिछले कुछ वर्षों में लगातार हमले किए गए हैं, उस पर कब्जा कर लिया गया है और उसका निजीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? 
राहुल गांधी ने कहा कि यह देश के छात्रों की जीत है और शिक्षा प्रणाली की रक्षा की एक बड़ी प्रतिक्रिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो शिक्षा प्रणाली कभी भारत की शान हुआ करती थी, उस पर पिछले कुछ वर्षों से लगातार हमले हो रहे हैं, उसका व्यवसायीकरण किया जा रहा है और उस पर वैचारिक कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निवर्तमान शिक्षा मंत्री को इस प्रशासनिक नाकामी, भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था के विनाश का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जाना सही कदम है, लेकिन समस्या केवल एक व्यक्ति के हटने से खत्म नहीं होती।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sharad Pawar: 'PM से मेरी बातचीत का नतीजा', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को नियंत्रित करना एक गंभीर मुद्दा है और इसके लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि संघ भी उतना ही जिम्मेदार है। शिक्षा व्यवस्था अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी है और इसे ठीक करने के लिए कड़े व बुनियादी कदम उठाने की ज़रूरत है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों की दो प्रमुख मांगों पर कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और अत्याचार करने वाले अधिकारियों व आयोजकों पर ऐसी सख्त और पारदर्शी कार्रवाई हो जो सभी को दिखे। अंत में उन्होंने मांग की कि इस पूरे संकट और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ के लिए मुख्य सूत्रधार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों पर हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed