फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on Mission BundelKhand, Khat sabha in Chitrakoot today

बुंदेलखंड में आज से सियासी उफान, चित्रकूट में राहुल की खाट सभा

Thu, 15 Sep 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Thu, 15 Sep 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi on Mission BundelKhand, Khat sabha in Chitrakoot today
- फोटो : file photo

आगामी विधानसभा चुनाव का सियासी उफान आज से बुंदेलखंड में शुरू हो जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज चित्रकूट में खाट सभा कर चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह 17 सितंबर की रात में झांसी आएंगे और 18 को यहां उनका कार्यक्रम होगा। चुनाव से पहले पार्टी झांसी में बड़ा रोड शो करेगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुंदेलखंड में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर खाट सभा करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में पार्टी ने बुंदेलखंड के विकास के लिए सात हजार करोड़ रुपये का बुंदेलखंड पैकेज दिया था। यह पैकेज राहुल गांधी के सहयोग से ही बुंदेलखंडवासियों को मिला था। कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी से यहां के लोगों का जुड़ाव है। बुंदेलखंड के महत्व को समझते हुए ही कांग्रेस से सांसद बनने पर पार्टी ने प्रदीप जैन आदित्य को केंद्रीय मंत्री का दर्जा भी दिया था। 
विज्ञापन


एक बार फिर विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस बार राहुल गांधी की खाट सभा आयोजित कर किसानों को मुआवजा का मुद्दा उछाला है। राहुल गांधी खाट सभा में किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने की तैयारियां

Rahul Gandhi on Mission BundelKhand, Khat sabha in Chitrakoot today
राहुल गांधी - फोटो : file photo

देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले राहुल गांधी 15 सितंबर को चित्रकूट का दौरा करेंगे। भगवान कामता नाथ के दर्शन कर वह खाट सभा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह 16 सितंबर को बांदा और महोबा में खाट सभा करेंगे। 17 सितंबर की शाम छह बजे मऊरानीपुर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि में झांसी पहुंचकर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। 18 सितंबर को सुबह दस बजे से वह रोड शो करेंगे। 

इस दौरान किसानों का मुद्दा उठाएंगे। वह यहां से जालौन जाएंगे, जहां वह 18 को खाट सभा करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राहुल गांधी की खाट सभा और रोड शो को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कैंप कार्यालय में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed