फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi on GST, Dr. arun jaitley economy is in ICU, your medicines are not working

GST को लेकर राहुल का जेटली पर तंज- आप किसी से कम नहीं लेकिन आपकी दवा में दम नहीं

Thu, 26 Oct 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 26 Oct 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi on GST, Dr. arun jaitley economy is in ICU, your medicines are not working

गुजरात चुनाव को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को मुद्दा बनाते हुए एक बार फिर वित्तमंत्री अरुण जेटली पर तंज कसा है। राहुल ने जेटली पर निशाना साधते हुए कहा, 'डॉ. जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आप कहते हैं आप किसी से कम नहीं, मगर आपकी दवा में दम नहीं।'

विज्ञापन


इससे पहले भी राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर कई तंज कसे हैं। उन्होंने गुजरात दौरे के पहले दिन ही जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया था। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को एक बार फिर ट्वीट कर मोदी सरकार और जीएसटी पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन


पढ़ें: विपक्ष के कड़वे बोल पर पीएम का पलटवार, विपक्ष के पास तथ्यात्मक आरोप नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस के जीएसटी को जेनुइन सिंपल टैक्स बताया वहीं बीजेपी के जीएसटी का मतलब गब्बर सिंह टैक्स यानी ये कमाई मुझे दे दे लिखा है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का मकसद टैक्स सिस्टम को जेनुइन सिंपल टैक्स बनाना था वहीं मोदी सरकार टैक्स रिफॉर्म कर आम जनता के पैसे को हड़प लेने में जुटी है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed