{"_id":"6412a454721fae58c40264ce","slug":"rahul-gandhi-on-bjp-target-kiren-rijiju-said-defame-democracy-country-judiciary-demand-apology-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'देश को बदनाम करेंगे तो चुप नहीं रहेंगे', कानून मंत्री बोले- राहुल गांधी ने देश की बेइज्जती की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'देश को बदनाम करेंगे तो चुप नहीं रहेंगे', कानून मंत्री बोले- राहुल गांधी ने देश की बेइज्जती की
Thu, 16 Mar 2023 10:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:57 AM IST
सार
कानून मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनसे माफी की मांग की। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए बयान को लेकर भाजपा माफी की मांग कर रही है। इस मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को राहुल गांधी संसद आ सकते हैं। ऐसे में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
क्या बोले केंद्रीय कानून मंत्री?
रिजिजू ने कहा कि अगर राहुल गांधी कहते हैं और उससे कांग्रेस को परेशानी होती है तो हमें उससे कोई मतलब नहीं है लेकिन अगर वह देश को बदनाम करते हैं तो देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रह सकते। राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो कुछ कहा, उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश की बेइज्जती की है। जो देश के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ हमें आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल ने फिर लंदन में सरकार पर बोला हमला, कहा- संसद में खामोश कर दिए जाते हैं विपक्ष के माइक
विज्ञापन
राहुल गांधी गुरुवार को आ सकते हैं संसद
लंदन से लौटने के बाद राहुल गांधी गुरुवार को संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे। इस दौरान वह लंदन में दिए भाषण पर जारी विवाद पर बात कर सकते हैं। राहुल गांधी ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा होने का दावा किया था। राहुल गांधी के इस बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है और सत्ताधारी भाजपा राहुल गांधी से बयान पर माफी की मांग कर रही है।
क्या कहा था राहुल गांधी ने
बीते दिनों राहुल गांधी लंदन के दौरे पर गए थे। उस दौरान उन्होंने लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट परिसर में एक कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सांसदों के माइक बंद कर दिए जाते हैं। हमें चर्चा करने की अनुमति नहीं दी जाती। राहुल गांधी ने आरएसएस पर भी हमला बोला और कहा कि आरएसएस ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर उनकी जासूसी करने और चीन के साथ सीमा विवाद पर भी सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।