फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi objection to the statement of the PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री के 'केरल भी बनारस जितना प्यारा' वाले बयान पर राहुल को अविश्वास

Sun, 09 Jun 2019 05:21 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंबड़ी (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंबड़ी (केरल) Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 09 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi objection to the statement of the PM Narendra Modi
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल को बनारस जितना ही प्यारा बताने वाले बयान पर रविवार को अविश्वास जताते हुए कहा कि वह गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यावहार करते हैं और उनसे उन्हें सहयोग की कोई अपेक्षा नहीं है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में वायनाड संसदीय सीट से सांसद चुने जाने पर मतदाताओं को धन्यवाद दे रहे गांधी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा ‘घृणा और क्रोध’ में अंधी है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारों को न मानने वालों को भारतीय भी नहीं मानती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे निपटने का संकल्प भी जताया। गांधी तीन दिन की वायनाड यात्रा के अंतिम दिन रोड-शो के बाद संसदीय क्षेत्र में कोझिकोड जिले के एंगापुझा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


केरल के गुरुवायूर में दिए गए मोदी के भाषण का हवाला देते हुए गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री भाजपा शासित और गैर-भाजपा शासित राज्यों को अलग-अलग तरह से देखते हैं। मुझे पता है कि वह केरल के लिए उस तरह कभी नहीं सोचेंगे जैसा वह उत्तर प्रदेश के लिए सोचते हैं क्योंकि यहां माकपा का शासन है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरूवयूर मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं कर रही है और वह देश के निर्माण और भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसका स्थान दिलाने के लिए काम कर रही है।


उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा था, ‘‘लोकतंत्र में चुनावों का अपना स्थान है और जीतने वाले की जिम्मेदारी है कि वह 130 करोड़ लोगों का ख्याल रखे। जिन्होंने हमें जिताया और जिन्होंने नहीं, वे सभी हमारे हैं। केरल भी मुझे उतना ही प्यारा है जितना प्यारा बनारस है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि कहा कि वायनाड के केरल के विकास में उन्हें प्रधानमंत्री और भाजपा नीत केंद्र सरकार से किसी प्रकार के सहयोग की आशा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed