फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi nyay yatra use body double allegation assam cm himanta biswa says soon share details

Assam: 'राहुल गांधी के हमशक्ल का नाम-पता सब बताऊंगा', असम सीएम ने न्याय यात्रा पर लगाए थे आरोप

Sun, 28 Jan 2024 10:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 'मैं ऐसे ही बातें नहीं बोलता हूं। हमशक्ल का नाम और कैसे ये सब किया गया, इसकी पूरी जानकारी दूंगा।

विज्ञापन
rahul gandhi nyay yatra use body double allegation assam cm himanta biswa says soon share details
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि वह जल्द ही राहुल गांधी के हमशक्ल का नाम-पता बताएंगे। हिमंत बिस्व सरमा ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि असम में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया। अब जब उनसे उनके दावे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही हमशक्ल के नाम-पते की जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन


असम सीएम बोले- कुछ दिन में सारी जानकारी दूंगा
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 'मैं ऐसे ही बातें नहीं बोलता हूं। हमशक्ल का नाम और कैसे ये सब किया गया, इसकी पूरी जानकारी दूंगा। बस कुछ दिन का इंतजार करिए।' शनिवार को असम सीएम सोनितपुर जिले में थे, वहीं पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। सरमा ने कहा 'मैं रविवार को डिब्रूगढ़ में रहूंगा और अगले दिन गुवाहाटी जाऊंगा। एक बार जब मैं गुवाहाटी पहुंच जाऊंगा तो मैं हमशक्ल का नाम और पते की जानकारी दूंगा।'
विज्ञापन


कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
राहुल गांधी द्वारा हिमंता बिस्व सरमा को सबसे ज्यादा भ्रष्ट सीएम बताया गया और उन्होंने दावा किया कि असम में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। अब हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि 'उन्हें हराने के लिए सभी गांधी- सोनिया, प्रियंका और राहुल को आना होगा। प्रियंका गांधी के बेटे को भी आने दीजिए। वह (कांग्रेस) पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं।' असम सीएम ने दावा किया कि 'लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य में साढ़े 11 सीटें जीतेगा और हम कोशिश कर रहे हैं कि इसे 12 में कैसे बदला जाए। हम कांग्रेस को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं।' राज्य में 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से अभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम सीएम ने किया था ये दावा
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बीते गुरुवार को असम का चरण पूरा किया था। इसके बाद असम सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि असम में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की जगह उनके हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया। बस से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के लिए राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया। सरमा ने ये भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान असम के लोगों को भड़काने की कोशिश की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed