फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Nyay Sankalp Padyatra in Mumbai August Kranti Maidan Congress News Updates in Hindi

Nyay Sankalp Padyatra: मुंबई में राहुल गांधी की पदयात्रा आज, रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेगा इंडी गठबंधन

Sun, 17 Mar 2024 05:42 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 17 Mar 2024 05:42 AM IST
सार

राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। राहुल के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Nyay Sankalp Padyatra in Mumbai August Kranti Maidan Congress News Updates in Hindi
Maharashtra: Rahul Gandhi - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार  सीपीआई (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला, आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में भाग लेंगी। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन
राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। राहुल के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। इससे पहले, धारावी क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने जाति गणना के कांग्रेस के वादे को दोहराया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी न्याय यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed