फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi, Narendra Modi, Mamata Banerjee will sit together in Mahatma Gandhi 150th anniversary

महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह पर साथ बैठेंगे मोदी, राहुल और ममता

Tue, 01 May 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Narendra Modi, Mamata Banerjee will sit together in Mahatma Gandhi 150th anniversary

देश की राजनीति के तीन धुर-विरोधी नेता राहुल, ममता और नरेन्द्र मोदी जल्द ही साथ बैठे नजर आएंगे। महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह को धूम-धाम से मनाने की रूपरेखा को लेकर 2 मई को राष्ट्रपति भवन में होने वाली बैठक में सभी विपक्षी नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 114 शख्सियतों के साथ राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह को बेहद धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस बैठक के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी का संदेश पूरी दुनिया में सदियों तक सदियों तक जिंदा रहे, जिन्हें अभी तक उन्हें जानने का मौका नहीं मिला है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि बैठक में एक साल तक चलने वाले समारोह के लिए विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लेब देब समेत आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा, जो 2 अक्टूबर, 2019 से शुरू हो कर 2 अक्टूबर 2020 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में 2 अक्टूबर, 2017 को एक राष्ट्रीय समिति को गठन किया गया, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा गांधीवादी विचारधारा वाले बुद्धिजिवी, चिंतक और देश की कई हस्तियों को इसमें शामिल किया गया। यह कमेटी तय करेगी कि कैसे महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस को धूमधाम से और किस भव्यता से पूरे एक साल तक मनाया जाए।


इस बैठक के लिए सरकार के तमाम महत्वपूर्ण मंत्रियों और नेताओं के अलावा मुलायम सिंह यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर को भी न्योता भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed