{"_id":"587a10fd4f1c1b8327baa148","slug":"rahul-gandhi-mocks-anil-vij-comment-on-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी को ब्रांड बताने वाले बयान पर बोले राहुल, हिटलर-मुसोलिनी भी ब्रांड थे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी को ब्रांड बताने वाले बयान पर बोले राहुल, हिटलर-मुसोलिनी भी ब्रांड थे
नई दिल्ली/अमर उजाला, टीम डिजिटल
Updated Sat, 14 Jan 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज के बयान पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिटलर और मुसोलिनी भी पॉवरफुल ब्रांड थे।
अनिल विज ने कहा था कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी है, खादी डूब गई है। इतना ही नहीं अनिल विज ने यह भी कहा कि गांधी ऐसा नाम है कि जिस दिन से नोट पर उनकी तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई। विज के मुताबिक अच्छा हुआ गांधी की जगह कैलेंडर में मोदी की फोटो लगाई गई है। मोदी ज्यादा बड़ा ब्रांड हैं। अब धीरे-धीरे नोट से भी गांधी की फोटो हट जाएगी।
विज्ञापन
Hitler and Mussolini were also very powerful brands https://t.co/BdDQtsX0gE
— Office of RG (@OfficeOfRG) January 14, 2017
अनिल विज ने कहा था कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी है, खादी डूब गई है। इतना ही नहीं अनिल विज ने यह भी कहा कि गांधी ऐसा नाम है कि जिस दिन से नोट पर उनकी तस्वीर छपी है, उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई। विज के मुताबिक अच्छा हुआ गांधी की जगह कैलेंडर में मोदी की फोटो लगाई गई है। मोदी ज्यादा बड़ा ब्रांड हैं। अब धीरे-धीरे नोट से भी गांधी की फोटो हट जाएगी।
विज्ञापन
anil vij
- फोटो : अमर उजाला
विरोध के बाद वापस लिया बयान
विज ने बयान पर विरोध होने के बाद इस वापस ले लिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी विज के इस बयान को उनकी निजी राय बताकर किनारा कर लिया था। अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी विज के इस बयान की आलोचना की थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव ने भी ट्वीट कर इसे महात्मा गांधी की बेइज्जती करार दिया था। लालू ने ट्वीट में लिखा, 'हे राम! यह राष्ट्पिता महात्मा गांधी की बेइज्जती है। आरएसएस गैंग ने ही गांधी जी को मारा और अब वह उनकी विचारधारा को भी खत्म करना चाहते हैं।'
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों से ऐसे ही विवादित और अतार्किक बयानों की उम्मीद की जा सकती है। गांधीजी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि जिस तरह से भ्रष्ट राजनेता गैरकानूनी तरीके पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके चलते यह बापू की फोटो नोटों से हटाना बेहतर ही होगा।