{"_id":"5be9457bbdec22693b024439","slug":"rahul-gandhi-met-with-twitter-ceo-talk-about-tattoo-and-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर के सीईओ के टैटू को देख मुस्कुराए राहुल गांधी , फेक न्यूज पर की भी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्विटर के सीईओ के टैटू को देख मुस्कुराए राहुल गांधी , फेक न्यूज पर की भी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी मिले जैक डोरसे से
- फोटो : राहुल गांधी @twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे इनदिनों भारत दौरे पर हैं। पहली बार भारत आए डोरसे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत आने की बात शेयर करते हुए लिखा कि वर्षों से भारत आने की तमन्ना थी जो आज पूरी हो गई है।
जाहिर है उनके इस दौरे पर कई कार्यक्रम भी हैं। सोमवार को डोरसे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर डोरसे से हुई मुलाकात की कुछ फोटोग्राफ्स साझा की है। इस फोटो में डोरसे राहुल को अपने हाथ में बने टैटू दिखा रहे हैं। राहुल भी उन्हें बहुत उत्सुकता से देखते दिखाई दे रहे हैं।
राहुल ने डोरसे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस मुलाकात में ‘फेक न्यूज’ की समस्या से निपटने के संदर्भ में बहुत सारी बातें हुईं। गांधी के मुताबिक चर्चित माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के सीईओ ने ‘फेक न्यूज’ से निपटने के लिए ट्विटर द्वारा उठाए जा रहे कुछ कदमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
डोरसे से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘ट्विटर के सह-संस्थापक एवं सीईओ जैक डोरसे से आज सुबह बातचीत हुई। ट्विटर वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक प्रभावशाली संवाद मंच के रूप में उभरा है।’
उन्होंने कहा, ‘जैक ने संवाद को सार्थक बनाने और फेक न्यूज की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कुछ कदमों के बारे में बताया।’ डोरसे की योजना दिल्ली के बाद जयपुर जाने की भी है। डोरसे राहुल से मिलने के बाद में आईआईटी दिल्ली जाने की भी योजना है, जहां वे एक टाउनहॉल को संबोधित करेंगे।
भारत पहुंचते ही दोरजी ने उत्साहित होकर ट्वीट किया और लिखा, 'कई साल के इंतजार के बाद मैं आज भारत में हूं। भारत पहुंचते ही डोरसे सबसे पहले बौद्ध गुरु दलाई लामा से मिले ।

Jack Dorsey, the Co Founder & CEO of Twitter dropped in to chat this morning. Twitter has grown into the most dominant “conversations” platform globally. Jack explained some of the steps being taken to keep those conversations healthy & to tackle the menace of fake news. @jack pic.twitter.com/TCkj6st4rl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2018