{"_id":"60d3a1817d340779584b725f","slug":"rahul-gandhi-may-appear-in-gujarat-court-today-in-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानहानि मामला: आज गुजरात के कोर्ट में पेश हो सकते हैं राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानहानि मामला: आज गुजरात के कोर्ट में पेश हो सकते हैं राहुल गांधी
Thu, 24 Jun 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, सूरत।
एजेंसी, सूरत।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:32 AM IST
सार
पूर्णेश मोदी ने अप्रैल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं। वह मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी में गुजरात के एक विधायक द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए पेश होंगे।
विज्ञापन
सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएन दवे ने एक हफ्ते पहले राहुल गांधी को पेश होने का निर्देश दिया था। बुधवार को सूरत कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य और वकील फिरोज खान पठान ने बताया कि अदालत ने कहा था कि सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दर्ज कराए गए अवमानना मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए वह 24 जून को मौजूद रहें। पूर्णेश मोदी ने अप्रैल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा का कहना है कि राहुल गांधी सुबह 10 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो सीधा सूरत की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहुंचेंगे। सुनवाई के बाद वो करीब 12.30 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमित चावडा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का ये दौरा कोई राजनैतिक दौरा नहीं है, बल्कि वो कोर्ट केस को लेकर यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये दिया था बयान
13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक लोकसभा चुनाव रैली में, राहुल ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी.. आखिर इन सभी का उपनाम मोदी क्यों है? सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है? इसके बाद अपनी शिकायत में पूर्णेश मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने अपनी इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। विधायक पूर्णेश मोदी ने एक स्थानीय अदालत में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। आईपीसी की धारा 499 और 500 के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया था।