फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Mamata Banerjee attacks on Narendra Modi nine minutes lights off in view of Coronavirus

राहुल और ममता का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ताली और दीयों से समस्या हल नहीं होगी

Sat, 04 Apr 2020 06:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 04 Apr 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Mamata Banerjee attacks on Narendra Modi nine minutes lights off in view of Coronavirus
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी-ममता बनर्जी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंती ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में कोरोना की पर्याप्त जांच नहीं हो रही है और ऐसे में लोगों से तालियां बजवाने एवं दीये जलवाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने दुनिया के कई प्रमुख देशों और भारत में कोरोना की जांच के आंकड़े से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, 'भारत कोविड-19 से लड़ने के लिए पर्याप्त जांच नहीं कर रहा है।' उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा, 'लोगों से ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी।'
विज्ञापन


मैं इस मामले में नहीं पड़ना चाहती: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मामलों में नहीं पड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'अभी मैं राजनीति करूं या फिर कोरोना वायरस महामारी को रोकूं'। सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा, क्यों आप एक राजनीतिक जंग की शुरुआत करवाना चाहते हैं? इस मामले पर अपनी राय रखते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "जिसे भी प्रधानमंत्री मोदी की बात सही लगती है वो उनकी बात मानें। अगर मुझे सोना होगा तो मैं सोऊंगी। यह मामला पूरी तरह से निजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार पांच अप्रैल को देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की।

सभी बत्तियां बंद करने से ग्रिड धराशायी हो सकते हैं : नितिन राउत

महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने आशंका जताई है कि एक साथ नौ मिनट के लिए सभी बत्तियां बुझाने से कई राज्यों के ग्रिड धराशायी हो सकते हैं और पूरे देश में अंधेरा छा सकता है। राउत ने शुक्रवार रात जारी अपने बयान में लोगों से अपील की कि इस स्थिति से बचने के लिए रविवार को मोमबत्ती और दीये जलाने के दौरान घरों की जरूरी बत्तियों को नहीं बुझाएं। 



बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस महामारी से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से देश भर में 2900 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। जनता कर्फ्यू के बाद यह प्रधानमंत्री की देश के लोगों से इस तरह की दूसरी अपील है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed