तेलंगाना में राहुल ने बनाया डोसा: जनसभा में बोले- मैं भाजपा के खिलाफ लड़ रहा, इसलिए मेरे खिलाफ कई मामले दर्ज
राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई तो हल्दी किसानों को 12,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेगा। तेलंगाना में किसानों को उनकी किसी भी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से प्रति क्विंटल 500 रुपये अधिक मिलेंगे।
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए तेलंगाना में हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस विजयभेरी यात्रा में हिस्सा लिया। जगतियाल जाते समय राहुल एनएसी बस स्टॉप पर थोड़ी देर के लिए रुके। यहां उन्होंने एक टिफिन गाड़ी में डोसा बनाया। इसके बाद राहुल जगतियाल के लिए रवाना हो गए।
#WATCH | Telangana | Congress MP Rahul Gandhi made dosas at a tiffin cart, as he briefly halted at the NAC bus stop while going to Jagtial as part of the Congress Vijayabheri Yatra.
विज्ञापन विज्ञापन
(Video: Telangana Congress) pic.twitter.com/FIXGfvxfkh — ANI (@ANI) October 20, 2023
जगतियाल में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ लड़ता हूं। इसलिए मेरे खिलाफ 24-25 मामले हैं। मेरी लोकसभा सदस्यता भी निलंबित कर दी गई थी। उन्होंने मेरा घर छीन लिया। जब वो मेरा घर ले रहे थे, तो मुझे अच्छा लगा, मैंने खुशी से घर वापस दे दिया। मुझे घर की जरूरत नहीं है, पूरा भारत ही मेरा घर है।
BRS, BJP और AIMIM मिले हुए हैं: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी हम चुनाव लड़ते हैं महाराष्ट्र हो, राजस्थान हो या असम हो वहां पर भाजपा की मदद करने के लिए AIMIM अपने उम्मीदवार खड़े कर देती है। भाइयों और बहनों ये तीनों (BRS, BJP और AIMIM) मिले हुए हैं।
किसानों से किया यह वादा
राहुल ने एक चुनावी रैली में कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई तो हल्दी किसानों को 12,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेगा। तेलंगाना में किसानों को उनकी किसी भी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से प्रति क्विंटल 500 रुपये अधिक मिलेंगे।