{"_id":"6731c41b7e6a6c43d50472c0","slug":"rahul-gandhi-joins-wayanad-bypoll-campaign-vows-to-make-it-global-tourism-hub-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wayanad: उपचुनाव के प्रचार में बहन प्रियंका के साथ जुटे राहुल, वायनाड को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wayanad: उपचुनाव के प्रचार में बहन प्रियंका के साथ जुटे राहुल, वायनाड को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने का वादा
Mon, 11 Nov 2024 02:17 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:17 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव वाड्रा उपचुनाव में यूडीएफ की उम्मीदवार हैं। राहुल ने अपनी बहन के साथ सुल्तान बाथरी में अजम्पशन जंक्शन से चुनगम जंक्शन तक रोड शो किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हैं और आज प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रचार अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान वादा किया कि वह वायनाड को दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाएंगे।
विज्ञापन
बता दें, कांग्रेस महासचिव वाड्रा उपचुनाव में यूडीएफ की उम्मीदवार हैं। राहुल ने अपनी बहन के साथ सुल्तान बाथरी में अजम्पशन जंक्शन से चुनगम जंक्शन तक रोड शो किया। उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'चुनौती के तौर पर मैं वायनाड को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाने में उनकी (प्रियंका गांधी) मदद करूंगा।'
विज्ञापन
'मुझे वायनाड ने राजनीति में प्यार का शब्द सिखाया'
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें सिखाया कि राजनीति में प्रेम शब्द का बड़ा स्थान है। उन्होंने कहा, 'मैंने उस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन वायनाड के लोगों ने मुझे सिखाया कि इस शब्द की राजनीति में गहरी जगह है।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि नफरत और गुस्से से लड़ने के लिए प्यार और स्नेह ही एकमात्र हथियार हैं।
सड़क के दोनों ओर दिखी लोगों की भारी भीड़
गौरतलब है, जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली निकाली तो सुल्तान बाथरी में अजम्पशन जंक्शन से चुंगम जंक्शन तक सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें, रायबरेली की सीट पर चुनाव जीतने के बाद राहुल ने वायनाड की सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद अब इस सीट पर वाड्रा को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन