कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ गोवा में ऐसे बिताईं छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के शीतकालीन सत्र को खत्म करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ गोवा में इस समय छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने दक्षिण गोवा के फिशरमैन वार्फ रेस्टोरेंट में लोगों को उस समय हैरान कर दिया जब वह अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष के साथ वहां लंच करने के लिए पहुंच गए थे।
राहुल ने इस दौरान नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने सीफूड रेस्टोरेंट में लोगों के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। गोवा बेस्ड डेंटिस्ट रचना फर्नांडिस अपने रिश्तेदारों के साथ उसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंची थी जहां राहुल-सोनिया पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिज्ञों ने वहां शांति से लंच किया और उस समय वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
फर्नांडिस ने कहा, 'जब मैंने उन्हें फोटो के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बिल चुकाने के बाद फोटो खिंचवाएंगे।' जैसे ही उन्होंने बिल का भुगतान किया राहुल ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। फर्नांडिस ने कहा, 'वह गंदी राजनीति में एक बहुत अच्छे इंसान हैं।' राहुल और उनकी मां तीन दिनों की गोवा यात्रा पर हैं। गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता के अनुसार राहुल-सोनिया यहां निजी यात्रा पर आए हैं और इस दौरान वह कोई भी औपचारिक बातचीत नहीं करेंगे। दोनों दक्षिण गोवा के एक पांच सितारा रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं।
Goa: Congress President Rahul Gandhi at a restaurant in South Goa yesterday, where he had lunch with his mother Sonia Gandhi. (Pic courtesy: Dentist Rachna Fernandes - in pic with Rahul Gandhi) pic.twitter.com/D1YWyrdlfl
— ANI (@ANI) January 28, 2019