Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi india economic crisis columbia university bjp congress

राहुल के बयान पर घमासान: खेड़ा बोले- सरकार को अर्थव्यवस्था की चिंता नहीं; नवीन का तंज- पार्टी की ग्रोथ रुकी

Wed, 18 Nov 2026 04:04 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बेरोजगारी, कमजोर मैन्युफैक्चरिंग और निजी निवेश की कमी जैसे मुद्दे उठाए तो देश में सियासी घमासान छिड़ गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को महंगाई और अर्थव्यवस्था की चिंता नहीं, बल्कि इस बात की परेशानी है कि राहुल गांधी इन मुद्दों को दुनिया के सामने क्यों उठा रहे हैं। यानी आर्थिक संकट पर शुरू हुई बहस अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बन गई है।
 

विज्ञापन
rahul gandhi india economic crisis columbia university bjp congress
राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के बीच बातचीत के दौरान कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की खराब स्थिति को देश की बड़ी समस्याएं बताया। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा? 
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है और शिक्षा व्यवस्था में भी गहरी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया इन मुद्दों को नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था में छोटे और मझोले कारोबारों और कृषि की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि ये दोनों क्षेत्र रोजगार पैदा करने की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को दोबारा मजबूत करने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कहा कि छोटे और मझोले कारोबार देश में रोजगार पैदा करने का बड़ा जरिया हैं। कृषि भी अर्थव्यवस्था की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि सर्विस सेक्टर के दम पर सभी लोगों को रोजगार नहीं दिया जा सकता। देश में मैन्युफैक्चरिंग को फिर से खड़ा करना होगा। राहुल ने निजी निवेश की कमी पर सवाल उठाया। उनका आरोप है कि गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी जैसे कुछ बड़े कारोबारी समूह आगे बढ़ रहे हैं, जबकि छोटे कारोबार संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में मिलाया जा रहा तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल?: कर्नाटक सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र, जानें क्या कहा

नितिन नवीन बोले- भारत नहीं, राहुल गांधी के परिवार और पार्टी की ग्रोथ रुकी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को 'आर्थिक आपदा' बताने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी संस्थाएं भारत की आर्थिक प्रगति को स्वीकार कर रही हैं। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत 7.1 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 

नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अर्थव्यवस्था में आपदा इसलिए दिख रही है, क्योंकि उनका परिवार, उनकी पार्टी और वे खुद आगे नहीं बढ़ पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल जब भी विदेश जाते हैं, अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को अपमानित करने की कोशिश करते हैं। नवीन ने कहा कि भारत में अव्यवस्था फैलाने और विदेशी हितों के औजार के तौर पर काम करने की राहुल की कोशिश सफल नहीं होगी।

अनुराग ठाकुर बोले- चार पीढ़ियों तक सत्ता में रहा परिवार, अब बेरोजगार कौन?
वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने चार पीढ़ियों तक देश पर शासन किया और सभी सुविधाओं का लाभ उठाया। इस परिवार ने 'गरीबी हटाओ' के नारे पर वोट मांगे, लेकिन गरीबों को और मुश्किलों में डाल दिया।

ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का खजाना मजबूत हुआ है और मौजूदा बेरोजगारी दर सबसे निचले स्तर पर है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि असल में बेरोजगार तो वे खुद हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। ठाकुर ने दावा किया कि देश के युवा स्टार्टअप बना रहे हैं, जबकि राहुल गांधी की राजनीति को कोई अपनाना नहीं चाहता, इसलिए वे विदेश चले जाते हैं।

भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि वह विदेशी मंचों से भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को लेकर जो टिप्पणियां की हैं, उनका मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को कमजोर करना है।


कांग्रेस ने भाजपा को क्या जवाब दिया?
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार को देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई की चिंता नहीं है, बल्कि इस बात से परेशानी है कि राहुल गांधी इन मुद्दों पर बोल रहे हैं और दुनिया उनकी बात सुन रही है।

पवन खेड़ा ने कहा, 'सरकार को अर्थव्यवस्था की सेहत की चिंता नहीं है। उसे महंगाई की भी चिंता नहीं है। सरकार को परेशानी इस बात से है कि राहुल गांधी इन मुद्दों पर बोल रहे हैं और दुनिया उनकी बात सुन रही है। उन्हें अर्थव्यवस्था की बुनियादी समस्याओं से परेशानी नहीं है, बल्कि इस बात से परेशानी है कि इन समस्याओं पर चर्चा हो रही है। यही इस सरकार की गलत प्राथमिकताएं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed