फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi in karnataka target bjp rss demand obc census lingayat

Rahul Gandhi: 'बासवन्ना के विचारों पर हमला कर रही भाजपा', राहुल ने उठाई ओबीसी आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग

Mon, 17 Apr 2023 02:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Apr 2023 02:18 PM IST
सार

कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और कांग्रेस ने इसे '40 प्रतिशत कमीशन सरकार' बताया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि '40 प्रतिशत कमीशन सरकार का नारा मैंने नहीं दिया था ये कर्नाटक के लोगों ने दिया था।' 

विज्ञापन
rahul gandhi in karnataka target bjp rss demand obc census lingayat
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और साथ ही बासवन्ना के सहारे लिंगायत वोटबैंक को साधने की भी कोशिश की। राहुल गांधी ने ओबीसी जनगणना के आंकड़े जारी करने की भी मांग की। 

विज्ञापन


लिंगायत को साधने की कोशिश
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि 'भारत में अगर कोई पहली बार लोकतंत्र के लिए बोला और लोगों को राह दिखाई तो वो बासवन्ना जी थे। दुख की बात है कि आज आरएसएस और भाजपा के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। बासवन्ना जी मानते थे कि सभी की सहभागिता हो, एक ऐसी जगह हो, जहां सभी मिलकर आगे बढ़ें लेकिन आज इस पर भाजपा और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है। वह नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक में लिंगायत मतदाता करीब 18 प्रतिशत हैं। बासवन्ना, लिंगायतों के सबसे बड़े गुरु माने जाते हैं। बीएस येदियुरप्पा इसी वर्ग से आते हैं और लिंगायत समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। यही वजह है कि कर्नाटक में लिंगायत वोटबैंक पारंपरिक तौर पर भाजपा समर्थक माना जाता है। अब राहुल गांधी ने जिस तरह से अपने संबोधन में बासवन्ना की तारीफ की है, उससे माना जा रहा है कि कांग्रेस, लिंगायत वोटबैंक में सेंध लगाना चाहती है। जगदीश शेट्टार भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और वह भी लिंगायत वर्ग से आते हैं। ऐसे में लग रहा है कि कांग्रेस लिंगायत समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कसा तंज
कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं और कांग्रेस ने इसे '40 प्रतिशत कमीशन सरकार' बताया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि '40 प्रतिशत कमीशन सरकार का नारा मैंने नहीं दिया था ये कर्नाटक के लोगों ने दिया था।' 


ओबीसी जनगणना के आंकड़े किए जाएं सार्वजनिक
राहुल गांधी ने कहा कि 'अगर हम चाहते हैं कि इस देश में ओबीसी वर्ग आगे बढ़े और उन्हें अधिकार दिए जाएं तो इसके लिए पहला कदम है कि प्रधानमंत्री ओबीसी जनगणना के आंकड़े जारी करे। प्रधानमंत्री ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि वह नहीं चाहते कि ओबीसी का कल्याण हो। कांग्रेस को जब ये अवसर मिलेगा तो कांग्रेस ये काम तुरंत करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed