अमेठी से चुनाव हारने के बाद बंगला खाली करने वालों की सूची में राहुल का पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के संपन्न होने के बाद अब जीते हुए सासंदों को सरकारी आवास सौंपे जाने हैं तो वहीं पुराने सांसद जो इस बार चुनाव नहीं जीत सके उनके आवास वापस भी लिए जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जो अपनी पारंपरिक अमेठी सीट नहीं बचा पाए और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार गए। अब चुनाव हारने वाले पुराने सांसदों को बंगला खाली करना है। लोकसभा सचिवालय की ऐसी ही एक सूची के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि बंगला खाली करने वालों में एक पता 12, तुगलग मार्ग भी शामिल है जो राहुल गांधी का पता है। यह बंगला उन्हें पिछली बार अमेठी से सांसद बनने के बाद मिला था।
बहरहाल, राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से जीते हैं जिसके चलते उन्हें सरकारी बंगला मिलना है। उन्हें इस बार 'टाइप-8' का बंगला मिल सकता है, जो पिछली बार के मुकाबले ज्यादा खास होगा। एएनआई के हवाले से बताया गया है कि लोकसभा सचिवालय की बंगला नियम वाली सूची सभी सांसदों को दे दी गई है।
इसी सूची में राहुल गांधी का भी खास बंगला शामिल है। इस सूची में कुल 517 फ्लैट्स और बंगले शामिल है, जिसको लेकर मौजूदा सांसद अपनी सहूलियत के मुताबिक अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।