फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi expressed grief over the death of Manmohan Singh hindi news

Manmohan Singh: 'मैंने अपना मेंटर खो दिया, उन्हें गर्व से याद रखेंगे', भावुक राहुल ने मनमोहन सिंह को किया याद

Fri, 27 Dec 2024 10:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 10:33 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने अपना मेंटर और गुरु खो दिया। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi expressed grief over the death of Manmohan Singh hindi news
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार रात कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद से देशभर में शोक की लहर दौर उठी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन से मैने अपना मेंटर खो दिया। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें बहुत गर्व के साथ याद करेंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह जी ने बहुत समझदारी और ईमानदारी से भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। कांग्रेस सांसद ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। 
विज्ञापन

 
 

कांग्रेस ने रद्द की कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली बैठक

Rahul Gandhi expressed grief over the death of Manmohan Singh hindi news
राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : एक्स@@RahulGandhi
कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली कांग्रेस कमेटी की बैठक को रद्द कर दिया है। इसके लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने गुरुवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण बेलगावी में कांग्रेस का अधिवेशन रद्द कर दिया गया है।

चुनाव लड़ने के लिए चुनी थी दक्षिण दिल्ली की सीट

Rahul Gandhi expressed grief over the death of Manmohan Singh hindi news
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : एक्स@RahulGandhi
मनमोहन सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए दक्षिणी दिल्ली की लोकसभा सीट चुनी। यहां पर मुस्लिम और सिखों को मिलाकर आबादी 50 प्रतिशत के करीब थी। ये सोचकर मनमोहन सिंह को लगा कि यही सीट सबसे मुफीद है, वे चुनाव जीत जाएंगे। भाजपा ने मनमोहन सिंह के सामने भाजपा के दिल्ली के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा को उतारा था। मनमोहन सिंह की तरह उनकी राष्ट्रव्यापी पहचान नहीं थी। मल्होत्रा ने जनसंघ से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। लेकिन मनमोहन सिंह चुनाव करीब 30 हजार वोटों से हार गए थे। इस दौरान बीजेपी के विजय मल्होत्रा को 261230 वोट मिले। जबकि मनमोहन को 231231 वोट मिले थे।मनमोहन के लिए ये चुनावी हार एक धक्के की तरह थी। उनको लगने लगा कि उनका चुनावी करियर शुरू होने के साथ ही खत्म हो गया। मगर ऐसा नहीं हुआ। मनमोहन अपनी राज्यसभा सीट पर बने रहे।

पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

Rahul Gandhi expressed grief over the death of Manmohan Singh hindi news
पीएम मोदी और मनमोहन सिंह - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed