फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi demands to take back new farm laws amid farmers protest on republic day in Delhi

किसानों के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी, देशहित में वापस लिए जाएं कृषि विरोधी कानून

Tue, 26 Jan 2021 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Jan 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi demands to take back new farm laws amid farmers protest on republic day in Delhi
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में अपील की कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और देश के हित में केंद्र सरकार के इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि विरोधी कानून वापस लो!' बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी शुरुआत से ही केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सीमाओं पर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। लेकिन, शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाने वाली यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई। 


देश की खेती को बर्बाद करना चाहते हैं प्रधानमंत्री: राहुल
इससे पहले सोमवार को तमिलनाडु में राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री किसानों पर हमला कर रहे हैं। वह तीन कृषि कानून लाकर भारतीय कृषि को बर्बाद करना चाहते हैं और इसे दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हाथ में सौंपना चाहते हैं। इनमें से एक कानून स्पष्ट कहता है कि किसान अपनी सुरक्षा के लिए अदालत नहीं जा सकेंगे।

उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की जिम्मेदार हैं। आज हमारे युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इनमें उनकी कमी नहीं है। यह मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed