फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi demands investigation on Adani issue, Modi ji sansad me aao

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने PM पर फिर अदाणी मामले को लेकर बोला हमला, कहा- मोदी जी सदन में आओ...

Fri, 06 Dec 2024 03:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 06 Dec 2024 03:17 PM IST
सार

कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को अदाणी मुद्दे पर संसद परिसर के अंदर विरोध मार्च निकाला। सांसदों ने काले मास्क पहन रखे थे जिन पर मोदी अदाणी भाई भाई लिखा हुआ था।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi demands investigation on Adani issue, Modi ji sansad me aao
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र के 9वें दिन शुक्रवार को जमकर बवाल हो रहा है। राज्यसभा के अंदर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर नोटों की गड्डी मिलने से संसद का माहौल गरमा गया है। वहीं अदाणी मसले पर कांग्रेस लगातार हमलावर हो रही है। इन सबके बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए मोदी को संसद में आने को कहा। साथ ही उनसे अदाणी मामले पर नहीं डरने की सलाह दी। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कहा, 'मोदी जी संसद में आओ, अदाणी पर जांच से मत घबराओ।' 

'मोदी अदाणी, भाई-भाई'
कांग्रेस अपने इंडिया ब्लॉक सहयोगियों के साथ शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही अमेरिका द्वारा अदाणी के अभियोग पर चर्चा करने की अपनी मांग पर कायम है। इससे पहले दिन में, विपक्षी सांसदों ने अदाणी मुद्दे पर विरोध जताने के लिए मास्क पहने, जिसपर लिखा था- 'मोदी अदाणी, भाई-भाई'। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हाथ में संविधान की प्रति लिए नजर आए।
विज्ञापन


भारत सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है: वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अदाणी के लिए यहां संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'आज बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि है, वह व्यक्ति जिन्होंने भारत का संविधान दिया। अदाणी के लिए यहां संवैधानिक अधिकार का हनन किया गया है। हम सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जब भी अदाणी का नाम आता है, भारत सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्हें ध्यान भटकाने दीजिए, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने की आलोचना
अदाणी समूह ने अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। भाजपा ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हमले को लेकर उनकी आलोचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed