फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi cornered the government on stopping the farmers, said- firing tear gas on them is condemnable

Rahul Gandhi: किसानों को रोकने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- उन पर आंसू गैस के गोले दागना निंदनीय

Fri, 06 Dec 2024 06:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 06 Dec 2024 06:34 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान आज दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे। किसानों ने बैरिकेडिंग और कंटीले तार हटा दिए लेकिन हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पार नहीं करने दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू किए गए।  हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई गईं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi cornered the government on stopping the farmers, said- firing tear gas on them is condemnable
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X / @INCIndia

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोके जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उनको निंदनीय है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं। उन पर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है। सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

उन्होंने लिखा कि अन्नदाताओं की तकलीफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। मोदी सरकार की घोर असंवेदनशीलता के कारण पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है। हम किसानों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना एमएसपी, कर्ज माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए। अंत में उन्होंने लिखा कि जब अन्नदाता खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा। 


पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान आज दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे। दोपहर एक बजे 101 मरजीवड़ों का जत्था दिल्ली के लिए आगे बढ़ा। किसानों ने बैरिकेडिंग और कंटीले तार हटा दिए लेकिन हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पार नहीं करने दिया। कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया जिससे आंखों में जलन हो रही है। किसानों के अनुसार, स्प्रे मिर्ची वाला था। 

लगभग एक घंटे बाद पुलिस की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू किए गए। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही थी। वहीं किसानों का कहना था कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। हरियाणा की तरफ से करीब 26 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हरियाणा पुलिस की तरफ से प्लास्टिक की गोलियां भी चलाई गई। छह किसान जख्मी हुए हैं।  

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed