फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi congratulates Nelson Mandela on his birth anniversary

राहुल गांधी ने नेल्सन मंडेला की जन्मशती पर दी बधाई, याद दिलाया गांधी का योगदान

Thu, 19 Jul 2018 03:13 AM IST
डिजिटल मीडिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल मीडिया, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi congratulates Nelson Mandela on his birth anniversary
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसिद्ध अफ्रीकी गांधीवादी नेता नेल्सन मंडेला की जन्मशती पर शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने मंडेला को अछूतों-गरीबों के हितों की लड़ाई लड़ने वाला महान नेता बताया अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष सी. रामाफोसा को लिखे पत्र में राहुल ने कहा है कि मंडेला का जीवन केवल इसलिए याद नहीं रखा जाएगा क्योंकि उन्होंने अफ्रीकी जनता के हितों की लड़ाई लड़ी, बल्कि वे इसलिए भी याद रखे जाएंगे क्योंकि अपने जीवन में अदम्य साहस का परिचय दिया। वे अपने सामने आने वाली परेशानियों के समक्ष कभी कमजोर नहीं पड़े। उनके जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा बुरे समय में संघर्ष करने और आगे बढ़ते रहने का मार्ग दिखाते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने मंडेला से हुई अपनी यादों का उल्लेख करते हुए लिखा है कि मंडेला से हुई उनकी मुलाकात वे कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। उन्होंने हमेशा एक ऐसे देश की कल्पना की जो अपने ऊपर अत्याचार करने वालों को भी माफ करके आगे बढ़ता है। राहुल गांधी ने कहा है कि मंडेला ने बताया था कि महात्मा गांधी के विचारों से ही उन्हें बुराई से लड़ने की ताकत मिली और उन्हीं से उन्होंने बुरे हालात में भी किसी के सामने न झुकना सीखा।
विज्ञापन


नेल्सन मंडेला के प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका के संबंध बेहद मधुर रहे। राहुल गांधी के अलावा उनकी मां और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मंडेला के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed