फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi commented over Narendra Modi

मोदी ने कसा तंज, राहुल ने पूछा, यह तो बताइये कि पैकेट में क्या था?

Thu, 22 Dec 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Dec 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi commented over Narendra Modi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पहले यह तो बताइए कि 2012/13 के इन 10 पैकेट में क्या था? बताते चलें कि इससे पहले वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राहुल गांधी भाषण देना सीख रहे हैं। अब पता चला कि उस पैकेट में क्या था।
विज्ञापन

 

नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा, 'वह बोलना शुरू किए तो भूकंप की संभावना खत्म हो गई। अभी भाषण सीख रहे हैं। जबसे उन्होंने भाषण सीखा है, मेरी खुशी का कोई पार नहीं है। 2009 तक पता ही चलता था कि इस पैकेट के अंदर क्या है। अब पता चल रहा है।अब पता चल रहा है कि कालाधन ही नहीं कुछ लोगों के पास काला मन भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का विरोध करने वाले राजनैतिक दलों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इन पार्टियां का व्यवहार ठीक वैसा ही लग रहा है जैसे बॉर्डर पर आतंकियों के घुसपैठ से पहले पाकिस्तानी सेना फायरिंग करती है। 

 

राहुल गांधी ने निजी भ्रष्टाचार का किया था खुलासा

Rahul Gandhi commented over Narendra Modi
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में रैली करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा कि सहारा पर छापे के बाद छह महीने में उन्होंने नरेंद्र मोदी को नौ बार करोड़ों रुपए दिए। वहीं, बिड़ला से भी उन्हें पैसे मिले। इसकी पूरी जानकारी डेटिल में और तारीख-दर-तारीख है।

राहुल गांधी ने कहा था
> कांग्रेस पार्टी सबसे पहले देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती थी।

> नरेंद्र मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक भी उचित कदम उठाएगी तो कांग्रेस पार्टी 10 फीसदी उसके साथ रहेगी।

> नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी जैसा गलत फैसला लिया।

> मोदी ने 2.5 साल में हिंदुस्तान के गरीब और कमजोर लोगों पर आक्रमण किया है।

> कर्जा माफ, बिजली बिल माफ और अनाज-सब्जी के लिए सही दाम। ढाई साल से मांग रहे हैं।

> हर रोज पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान में हर रोज किसान डर के जीते हैं।

> वे सोचते हैं कि कोई वे दिन न आए कि उनके पिता आत्महत्या कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed