कोहली के बाद राहुल ने किया मोदी को चैलेंज, कहा- पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाओ नहीं तो होगा आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की ओर से दिए गए फिटनेस चैंलेज को स्वीकार किया था। इसके कुछ ही घंटों बाद मोदी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चैलेंज दिया है।
उन्होंने मोदी को तेल की बढ़ी हुई कीमतों को घटाने की चुनौती दी है। उनका कहना है कि अगर ऐसा ना हुआ तो वह देशभर में आंदोलन करेंगे जिसकी वजह से उन्हें उनकी मांगे मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "प्रिय प्रधानमंत्री यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आपने विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अब आपको मेरी तरफ से भी एक चैलेंज है। तेलों की कीमतें घटाइए नहीं तो कांग्रेस देशभर में आंदोलन करेगी और आपको ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ेगा। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।"
Dear PM,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 24, 2018
Glad to see you accept the @imVkohli fitness challenge. Here’s one from me:
Reduce Fuel prices or the Congress will do a nationwide agitation and force you to do so.
I look forward to your response.#FuelChallenge
बता दें कि विराट कोहली से 'फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत' सोशल मीडिया पर मिले चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया था। पीएम मोदी ने इस चुनौती का स्वागत करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'चैलेंज एक्सेप्ट विराट। मैं जल्द ही अपनी फिटनेस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।' क्रिकेटर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था।
अपने ट्वीट में कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी चैलेंज दिया था। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर लोगों से फिट रहने की अपील की थी।