फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Can be Prime Minister Of India TMC MP Shatrughan Sinha Praises Bharat Jodo Yatra Mamata Banerjee

Politics: शत्रुघ्न सिन्हा ने की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तारीफ, कहा- राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता

Sun, 08 Jan 2023 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 10:31 PM IST
सार

2024 के आम चुनावों पर भारत जोड़ो यात्रा के असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का निश्चित तौर पर चुनाव में असर पड़ेगा। भारत के लोग तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री होगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Can be Prime Minister Of India TMC MP Shatrughan Sinha Praises Bharat Jodo Yatra Mamata Banerjee
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से संसद सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी यात्रा है। आसनसोल से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी एक युवा आइकन के रूप में उभरे हैं। उनकी छवि पहले की तुलना में अब पूरी तरह से बदल गई है। कुछ लोग राहुल गांधी की छवि को नष्ट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बहुत गंभीर रूप में उभरे हैं। 

विज्ञापन


सिन्हा ने आगे कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। उनके परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की है और देश के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि संख्या के आधार पर ममता बनर्जी 2024 में गेम चेंजर बनकर उभरेंगी। ममता बनर्जी आयरन लेडी हैं, उन्हें अब कोई हल्के में नहीं ले सकता।
विज्ञापन


सिन्हा ने भारत जोड़ी यात्रा की तुलना लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यात्रा से की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले केंद्र पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? फिर देश को आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान किसने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 के आम चुनावों पर भारत जोड़ो यात्रा के असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का निश्चित तौर पर चुनाव में असर पड़ेगा। विपक्षी एकता पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के लोग तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री होगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एक साथ आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed