फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi can Announce 10 election promises today for youth and unemployed Congress Lok Sabha Elections

Congress: युवाओं और बेरोजगारों के लिए आज 10 चुनावी वादें कर सकते हैं राहुल गांधी, घोषणा पत्र का मसौदा तैयार

Wed, 06 Mar 2024 01:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2024 01:37 AM IST
सार

घोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस पैनल ने मसौदा तैयार कर लिया है। अब कांग्रेस कार्य समिति इस पर चर्चा करेगी। घोषणापत्र समिति के प्रमुख पी. चिदंबरम ने कहा कि मसौदा रिपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi can Announce 10 election promises today for youth and unemployed Congress Lok Sabha Elections
राहुल गांधी - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के बदनावर में रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक रैली को संबोधित करेंगें। उम्मीद है कि वे इस दौरान युवाओं और बेरोजगार लोगों के लिए 10 चुनावी वादों की घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

कांग्रेस कार्यसमिति के पास जाएगा मसौदा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस पैनल ने मसौदा तैयार कर लिया है। अब कांग्रेस कार्य समिति इस पर चर्चा करेगी। घोषणापत्र समिति के प्रमुख पी. चिदंबरम ने कहा कि मसौदा रिपोर्ट खरगे को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा पत्र का मसौदा तैयार कर लिया है। अब यह मसौदा कांग्रेस कार्यसमिति के पास जाएगा। वे इसे अंतिम रूप देंगे। इसके बाद यह हमारा दस्तावेज बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख बूथ लेवल एजेंट नियुक्त 
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो वह अगले सप्ताह से लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। कांग्रेस का लक्ष्य सभी आयु वर्ग के लोग हैं। पार्टी ने प्रचार सामाग्री और होर्डिंग्स के लिए दो बड़ी कंपनियों को हायर किया है। कांग्रेस किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा करने वाले होर्डिंग्स भी लगाएगी। कांग्रेस ने देशव्यापी जाति जनगणना कराने का वादा किया है। चुनाव प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस ने एक लाख बूथ लेवल एजेंट भी नियुक्त किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed